धनतेरसधनतेरस


धनतेरस के शुभ अवसर पर अपनाएं ये 7 उपाय:- हमारी भारतीय पर्व एवं त्योहार परंपरा में धनतेरस का बहुत ज्यादा महत्व रहता है। इस दिन लोग धातु के बर्तन खरीदते हैं जो कि घर की समृद्धि का प्रतीक माने जाते हैं। इस वर्ष धनतेरस कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को अर्थात 13 नवंबर 2020 को आ रही है। धनतेरस पर खरीदारी के साथ-साथ है पूजा अर्चना पर भी विशेष बल शास्त्रों में दिया गया है। आइए आज हम जानते हैं की धनतेरस के शुभ अवसर पर क्या-क्या कार्य हमें करने चाहिए। जिससे वर्ष भर धनधान्य की हमें कमी ना हो और हमारे घर में लक्ष्मी का वास बना रहे।

यह भी पढ़े- धनतेरस कब है? जानें, इसका पौराणिक महत्त्व

धनतेरस के शुभ अवसर पर अपनाएं ये 7 उपाय

  1. धनतेरस के शुभ अवसर पर पंच गोमती चक्र पर चंदन इत्यादि लगा कर मां भगवती लक्ष्मी का पूजन अर्चन करते हुए माता लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करना चाहिए। इससे व्यक्ति को धन की कभी कमी नहीं होती।
  2. इस दिन मां लक्ष्मी एवं गणेश के साथ में भगवान कुबेर जी की पूजा अर्चना करने के बाद 21 चावल के दाने लाल रंग में रंग कर उनको लाल कपड़े में बांधकर धन रखने वाली जगह पर रख दें। यह ऐसा तांत्रिक उपाय है जिसको धनतेरस के दिन करने पर आपकी आर्थिक समस्याएं हमेशा हमेशा के लिए समाप्त हो जाएंगी।

यह भी पढ़े- श्रीदेव्यापराधक्षमापनस्तोत्र 

3. धनतेरस के दिन 11 कौड़ियों को लाल कपड़े में बांधकर पूजा के स्थान पर रखकर श्री सूक्त का पाठ करने से धन संबंधी समस्याएं समाप्त हो जाती हैं। और कभी धन की कमी नहीं रहती है।

4. धनतेरस की संध्या में मिट्टी के 13 दीपक जलाकर साथ में 13 गाड़ियां लेकर घर के प्रत्येक कोने में रखने से भी धन की समस्या समाप्त होती है। साथ ही अचानक धन प्राप्ति के योग बन जाते हैं। यह शास्त्रों में बताए के तांत्रिक उपाय हैं जिनको धनतेरस के दिन करना श्रेयस्कर रहता है।

5. जिन लोगों के पास हमेशा धन की कमी रहती है। अर्थात धन नहीं टिकता है उनको धनतेरस के दिन से लेकर दिवाली के दिन तक मां लक्ष्मी के फोटो के सामने या मां लक्ष्मी को एक लोंग का जोड़ा समर्पित करना चाहिए चढ़ाना चाहिए इससे उनकी धन संबंधी समस्याएं दूर होंगी।

यह भी पढ़े- नवम्बर मास के प्रमुख व्रत एवं त्यौहार

6. शास्त्रों के तांत्रिक उपाय के अनुसार समाज में मान प्रतिष्ठा एवं धन-धान्य की प्राप्ति के लिए एक अचूक उपाय है। जिस पेड़ पर चमगादड़ों का वास हो उस पेड़ की एक टहनी धनतेरस के दिन तोड़कर लाएं। और अपने घर के मुख्य कमरे में रखें। ऐसा करने पर व्यक्ति को मान सम्मान तब पद प्रतिष्ठा प्राप्त होती है।

7. धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी गणेश और भगवान कुबेर की पूजा करते हुए चांदी के सिक्के और हल्दी की गांठ की भी पूजा उसे धन वाले स्थान पर रखें इससे धन संबंधी सभी समस्या दूर होगी।

यह भी पढ़े- जन्मकुण्डली से मांगलिक दोष विचार

यह भी पढे़- नवग्रहों के मन्त्र तथा उनकी जप संख्या

यह भी पढ़े- जाने, वास्तु अनुसार सोने की दिशा | उसके लाभ एवं नुकसान 

One thought on “धनतेरस के शुभ अवसर पर अपनाएं ये 7 उपाय | वर्ष भर नहीं होगी धन की कमी | Follow these 7 tips on Dhanteras”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *