भारत में संस्कृत विश्वविद्यालयभारत में संस्कृत विश्वविद्यालय

भारत में संस्कृत विश्वविद्यालय | Sanskrit Universities in India– संस्कृत भाषा विश्व की सभी भाषाओं में प्राचीन भाषा के रूप में प्रसिद्धी को प्राप्त है। संस्कृत भाषा को संस्कार युक्त भाषा के रूप में भी जाना जाता है। भारतीय प्राचीन ज्ञान विज्ञान के विषय संस्कृत भाषा में ही निहित हैं जिनका अध्ययन अध्यापन वर्तमान में और अधिक प्रासंगिक हो जाता है। संस्कृत भाषा केवल भाषा के रूप में ही प्रसिद्ध नहीं है अपितु यह अपने अंदर समेटे हुए अनेक प्रकार के विषयों जैसे आचार व्यवहार मूल्य शिक्षा आदि विषयों को अपने में समाहित किए हुए है।

संस्कृत के परम्परागत विषयों जैसे भारतीय दर्शनशास्त्र, ज्योतिषशास्त्र,वेदविद्या, संस्कृत साहित्यशास्त्र, व्याकरणशास्त्र आदि के अध्ययन अध्यापन हेतु भारत में संस्कृत विश्विद्यालयों की सूची इस लेख के माध्यम से पाठकों के लिए प्रस्तुत की जा रही है।

1- केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय

केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय (Central Sanskrit University) भारत की राजधानी नई दिल्ली में स्थित एक केंद्रीय विश्वविद्यालय है। इसकी स्थापना संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए 15 अक्टूबर 1970 में हुई थी और उस समय यह विश्वविद्यालय मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार के अधीन कार्य करता था। राष्ट्रिय संस्कृत संस्थान को उच्च एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग, मानव संसाधन विकास मन्त्रालय, शास्त्री भवन, नई दिल्ली द्वारा अधिसूचना क्रमांक 9-28/2000-U, दिनांक 7 मई, 2002 द्वारा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की अनुशंसा पर मानित विश्वविद्यालय घोषित किया। 25 मार्च 2020 को केन्द्र सरकार द्वारा राष्ट्रिय संस्कृत विश्वविद्यालय को मानित विश्वविद्यालय से केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के रूप में स्थापित किया।

केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय
केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय

विश्वविद्यालय के 12 परिसर भारत के अलग अलग राज्यों में स्थित है। इसका मुख्यालय 56-57,सांस्थानिक क्षेत्र, जनकपुरी, नई दिल्ली में है।
Official Website: http://www.sanskrit.nic.in

2- श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय

श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्याल (Shri Lal Bahadur Shastri National Sanskrit University) जिसका पहले नाम श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विद्यापीठ था जो कि एक मानित विश्वविद्यालय था। किया। 25 मार्च 2020 को केन्द्र सरकार द्वारा मानित विश्वविद्यालय से श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के रूप में स्थापित किया।

श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय भारत की राजधानी नई दिल्ली बी-४, कुतुब सांस्थानिक क्षेत्र में स्थित है। इस विश्वविद्यालय की स्थापना 8 अक्टूबर 1962 को हुई थी।
Official Website: http://www.slbsrsv.ac.in

3- राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय

राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय (National Sanskrit University) एक केंद्रीय विश्वविद्यालय है जो आंध्र प्रदेश के तिरुपति में स्थित है जिसकी स्थापना भारत सरकार द्वारा गठित केंद्रीय संस्कृत आयोग की अनुशंसा पर 1956 में किया गया लेकिन इसका शिलान्यास 4 जनवरी 1962 को तत्कालीन उपराष्ट्रपति डॉ॰ एस॰ राधाकृष्णन ने किया। राष्ट्रीय संस्कृत विद्यापीठ का औपचारिक रूप से उद्घाटन 26 अगस्त 1989 को तत्कालीन राष्ट्रपति श्री आर वेंकट रमन के द्वारा किया गया। National Sanskrit University ने 1991-92 से एक मानित विश्वविद्यालय के रूप में काम करना शुरू किया। 25 मार्च 2020 को केन्द्र सरकार द्वारा मानित विश्वविद्यालय से राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के रूप में स्थापित किया।
Official Website: http://www.nsktu.ac.in

यह भी पढ़े- जन्मदिन की बधाई संस्कृत में | Birthday wishes message in sanskrit

4- कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय

कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय (Kameshwar Singh Darbhanga Sanskrit University) बिहार राज्य के दरभंगा जिले में स्थित है जिसकी स्थापना 1961 में की गई थी। कामेश्वर सिंह ने संस्कृत के प्रचार के लिए अपने पैतृक आनंद बाग पैलेस को बिहार सरकार को विश्वविद्यालय के रूप में दान कर दिया। वर्तमान में यही पैलेस इस विश्वविद्यालय का मुख्य कार्यालय है।
Official Website: http://www.ksdsu.edu.in

5- संस्कृत कॉलेज और यूनिवर्सिटी

The Sanskrit College and University पश्चिम बंगाल के कोलकाता शहर में स्थित है। इसको स्थापना 1 जनवरी 1824 को करीब 197 साल पहले एक संस्कृत कॉलेज के रूप में हुई थी बाद में चलकर सन 2016 में इसे एक यूनिवर्सिटी का दर्जा दे दिया गया।
Official Website: http://sansuniv.ac.in

6- पूना संस्कृत कॉलेज या डेकन कॉलेज

पूना संस्कृत कॉलेज या डेकन कॉलेज (Poona Sanskrit College (Deccan College)) महाराष्ट्र राज्य के पुणे में स्थित एक प्रसिद्ध शिक्षण संस्थान है। मौजूदा समय में इसका नाम डेक्कन कॉलेज परास्नातक एवं अनुसंधान संस्थान (Deccan College Post-Graduate and Research Institute) है। पूना संस्कृत कॉलेज या डेकन कॉलेज प्रमुख रूप से पुरातत्व एवं भाषाविज्ञान के शिक्षण के लिये मसहूर है।
Deccan College भारत में आधुनिक शिक्षा के सबसे पुराने संस्थानों में से एक है। यह एक डीम्ड विश्वविद्यालय है जिसकी स्थापना 6 अक्टूबर सन 1821 को हिन्दू कालेज नाम से हुई थी।
Official Website: http://www.deccancollegepune.ac.in

7- सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय

सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय (Sampurnanand Sanskrit Vishwavidyalaya) उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में स्थित है। यह एक संस्कृत विश्वविद्यालय है और यह संस्कृत से सम्बन्धित सभी विषयों के लिए उच्च शिक्षा का केन्द्र है।
सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय की स्थापना सन् 1791 (230 साल पहले ) में की गई थी। इसका तात्कालिक नाम वाराणसेय संस्कृत विश्वविद्यालय था। बाद में 22 मार्च 1958 को उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ सम्पूर्णानन्द ने इसे विश्वविद्यालय का दर्जा प्रदान कर दिया। बाद में चलकर सन् 1974 में इसके नाम में परिवर्तन कर “सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय” रख दिया गया।
Official Website: http://www.ssvv.ac.in

8- श्री जगन्नाथ संस्कृत विश्वविद्यालय

श्री जगन्नाथ संस्कृत विश्वविद्यालय (Shri Jagannath Sanskrit Vishvavidyalaya) उड़ीसा राज्य के पूरी शहर में स्थित है । इसे Shri Jagannath Sanskrit University भी कहा जाता है, इसकी स्थापना 1981 में संस्कृत भाषा को बढ़ावा देने के उदेश्य से की गई थी। इस विश्वविद्यालय का नाम पुरी में स्थित भगवान श्री जगन्नाथ के नाम पर रखा गया है।
Official Website: http://www.sjsv.nic.in

9- श्री शंकराचार्य संस्कृत विश्वविद्यालय

श्री शंकराचार्य संस्कृत विश्वविद्यालय (Sree Sankaracharya University of Sanskrit) कोच्ची के नजदीक कलाडी जो की केरला राज्य में स्थित है। इसकी स्थापना 1993 में की गई। इसका नाम महान ऋषि और दार्शनिक आदि शंकराचार्य के नाम पर रखा गया है। यह विश्वविद्यालय पेरियार नदी के तट से एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
Official Website: http://www.ssus.ac.in

10- कविकुलगुरु कालिदास संस्कृत विश्वविद्यालय

कविकुलगुरु कालिदास संस्कृत विश्वविद्यालय (Kavikulguru Kalidas Sanskrit University) महाराष्ट्र राज्य रामटेक में स्थित है। इसकी स्थापना 18 सितंबर 1997 को महान कवि कालिदास के नाम पर की गई। यह विश्वविद्यालय नवीन शैक्षणिक पाठ्यक्रम के साथ साथ पारंपरिक संस्कृत को संरक्षित करता है इसके अलावा यह विश्वविद्यालय प्राचीन भारतीय संस्कृत ग्रंथों के अध्ययन पर भी जोर देता है।
Official Website: http://kksanskrituni.digitaluniversity.ac/

11- जगद्गुरु रामानंदाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय

जगद्गुरु रामानंदाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय (Jagadguru Ramanadacharya Rajasthan Sanskrit University) राजस्थान के मदाऊ (भांकरोटा जयपुर ) में स्थित है। इसकी स्थापना 6 फरवरी 2001को की गई। पहले इस विश्वविद्यालय का नाम राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय था। इस विश्वविद्यालय को राजस्थान सरकार द्वारा संस्कृत की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए स्थापित किया गया था।
Official Website: http://www.jrrsanskrituniversity.ac.in/

12- उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय

उत्तराखण्ड उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय (Uttarakhand Sanskrit University) उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार जिले की ग्राम पंचायत बहादराबाद में NH-58 पर स्थित है। इस विश्वविद्यालय की स्थापना 21 अप्रैल 2005 को की गई थी।
Official Website: www.usvv.ac.in

13- श्री सोमनाथ संस्कृत विश्वविद्यालय

श्री सोमनाथ संस्कृत विश्वविद्यालय (Shree Somnath Sanskrit University) गुजरात के वेरावल में स्थित एक गुजरात, भारत में स्थित एक सार्वजनिक विश्वविद्यालय है। इसकी स्थापना सांस्कृतिक और भाषा के विरासत को संरक्षित करने के लिए गुजरात राज्य सरकार द्वारा 2005 बनाया गया था।
Official Website: https://www.sssu.ac.in/

14- श्री वेंकटेश्वर वैदिक विश्वविद्यालय

श्री वेंकटेश्वर वैदिक विश्वविद्यालय (Sri Venkateswara Vedic University) की स्थापना 2006 में तिरुपति, चित्तूर जिले, के आंध्र प्रदेश भारत में की गई थी। श्री वेंकटेश्वर वैदिक विश्वविद्यालय एक राज्य विश्वविद्यालय है जो वैदिक अध्ययनों पर केंद्रित है।
Official Website: http://www.svvedicuniversity.ac.in/

15- महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय

महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय (Maharishi Panini Sanskrit Evam Vedic Vishwavidyalaya ) जिसका पुराना नाम महर्षि पाणिनी संस्कृत विश्वविद्यालय है। यह मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित एक राज्य विश्वविद्यालय है। जिसकी स्थापना संस्कृत भाषा को बढ़ावा देने के लिए 2008 में की गई।
Official Website: http://mpsvvujjain.org/

16- कर्नाटक संस्कृत विश्वविद्यालय

कर्नाटक संस्कृत विश्वविद्यालय (Karnataka Sanskrit University) की स्थापना 2010 में कर्नाटक सरकार द्वारा की गई थी। कर्नाटक संस्कृत विश्वविद्यालय का गठन मुख्य उदेश्य संस्कृत भाषा का विकास है। यह विश्वविद्यालय कर्णाटक राज्य के बेंगलोर जिले में स्थित है।
Official Website: http://ksu.ac.in/en

17- कुमार भास्कर वर्मा संस्कृत और प्राचीन अध्ययन विश्वविद्यालय

कुमार भास्कर वर्मा संस्कृत और प्राचीन अध्ययन विश्वविद्यालय (Kumar Bhaskar Varma Sanskrit and Ancient Studies University) की स्थापना 2011 में असम राज्य के नलबाड़ी में की गई। यह एक राज्य सरकार के आधीन विश्वविद्यालय है जो संस्कृत भाषा और कमारूपा के इतिहास के अध्ययन के अलावा कला और मानविकी सहित अन्य सामान्य पठ्यक्रम को भी बढ़ावा देता है।
Official Website: http://www.kbvsasun.ac.in/

18- महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय

महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय (Maharishi Valmiki Sanskrit University) हरियाणा में कैथल जिले के मुंदरी गाँव में स्थित है। महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय को हरियाणा सरकार द्वारा 2018 में स्थापित किया गया था। इस विश्वविद्यालय का नाम रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि के नाम पर रखा गया है।
Official Website: http://mvsu.ac.in/

यह भी पढ़े- संस्कृत प्रहेलिका | Sanskrit Riddles | Sanskrit prahelika

यह भी पढ़े- संस्कृताक्षरि | संस्कृत श्लोक | संस्कृत सुभाषित-01

जन्मदिन की बधाई संस्कृत में | Birthday wishes message in sanskrit

One thought on “भारत में संस्कृत विश्वविद्यालय | Sanskrit Universities in India”
  1. हमें बहुत गर्व है कि हमारे भारत देश मे संस्कृत विश्वविद्यालय है और इस बात कि भी ख़ुशी है कि प्रभु कि कृपा से हमें भी संस्कृत पढ़ने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ ।हम प्रभु से ये कामना करते है कि हमारे देश मे इसी तरह से संस्कृत के प्रति आदर सम्मान बना रहे।और संस्कृत क्षेत्र मे दिन दुगनी रात चगुनि तरक्की हो। ।।जयतु संस्कृतम् जयतु भारतम्

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *