Birthday wishes message in sanskritBirthday wishes message in sanskrit

जन्मदिन की बधाई संस्कृत में | Birthday wishes message in sanskrit:-देश-विदेश में संस्कृत के बढ़ते प्रचलन को ध्यान में रखते हुए आज के लेख में हम जन्मदिन की बधाई सन्देश संस्कृत में दे सकें इसको जानेंगे। वैसे तो लोग सामान्य रूप में आगंल भाषा अर्थात् अंग्रेजी भाषा में जन्मदिन शुभकामना सन्देश देना ज्यादा गौरव समझते हैं । परंतु हाल ही में न्यूजीलैंड में भारतीय मूल के सांसद ने संस्कृत में शपथ लेकर सबको अपनी ओर आकर्षित कर संस्कृत जानने के लिए प्रेरित कर दिया है । हम भारतीय लोग भी संस्कृत का प्रचार-प्रसार जन्मदिन बधाई सन्देश आदि देकर कर सकते हैं। आइए आज के लेख में हम जन्मदिन की शुभकामना संदेशों को संस्कृत में दे सकें इसके बारे में जानेंगे।

यह भी पढ़े- संस्कृत सूक्तियाँ | Sanskrit Suktiyan (Proverb)

जन्मदिन बधाई संस्कृत में

जन्मदिवसस्य हार्दिक्य: शुभकामना:।

अर्थात् जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।

जन्मदिनमिदम् अयि प्रिय सखे,
शं तनोतु ते सर्वदा मुदम् !

अर्थात्- हे प्रिय मित्र ! यह जन्मदिन आपके लिए हमेशा मंगलकारी और प्रश्न्नता देने वाला हो।

जन्मदिन की शुभकामना
जन्मदिन की शुभकामना

स्वत्यस्तु ते कुशलमस्तु चिरयुरस्तु ।
विद्या विवेक कृति कौशल-सिद्धिरस्तु ।
ऐश्वर्यमस्तु बलमस्तु राष्ट्रभक्तिसदास्तु।

वन्शः सदैव भवता हि सुदिप्तोस्तु ।

अर्थात् आप हमेशा प्रश्न्न, कुशल और लम्बी आयू को प्राप्त करें। विद्या, बुद्धि और दक्षता में उपलब्धि प्राप्त करें। ऐश्वर्य व बल और शक्ति प्राप्त करें और देशभक्त बने रहें। आपका वंश हमेशा तेजस्वी बना रहे।

दीर्घायु-आरोग्ययस्तु।

सुयशः भवतु। विजयः भवतु।

जन्मदिनशुभेच्छा:

अर्थात्- आप दीर्घायु हों और आरोग्य रहें।
जीवन में यश प्राप्त करें।
जीवन में विजय प्राप्त करें।
आपके जन्म दिवसकी ढेर सारी शुभकामनाएँ।

जन्मदिन शुभकामना
जन्मदिन शुभकामना

शुभ तव जन्मदिवस सर्वमंगलम्,
जय जय जय तव सिद्धसाधनम्,
सुख-शान्ति-समृद्धि-चिर-जीवनम् ।

शुभ तव जन्मदिवस सर्वमंगलम् ।

अर्थात् – तुमको जन्मदिन की शुभकामनाएं
तुमको जय हो सभी कार्य सिद्ध हो।
तुमको सुख, शांति, समृद्धि, अनंत जीवन प्राप्त हो। यह जन्मदिन आपके के लिए मंगलकारी हो।


यह भी पढ़े- जन्मकुण्डली से जानें संतान प्राप्ति के योग

त्वं जीव शतं वर्धमान:।

अर्थात् तुम सौ वर्ष जिओ।

प्रार्थयामहे भव शतायु: ईश्वर: सदा त्वाम्‌ च रक्षतु
पुण्य कर्मणा कीर्तिमार्जय जीवनम्‌ तव भवतु सार्थकम्‌ ।

अर्थात् हम आपके लंबे जीवन की प्रार्थना करते हैं।
भगवान हमेशा आपकी रक्षा करें। पुण्य कर्मों से कीर्ती अर्जित कर आपका जीवन सफल हो।

दीर्घायुरारोग्यमस्तु
सुयशः भवतु
विजयः भवतु
जन्मदिनशुभेच्छाः

अर्थात्- आप दीर्घायु और आरोग्य हों।
आप जीवन में हमेशा ही यश प्राप्त करें।
जन्म दिवस पर यही शुभकामना है कि आपको हर कदम पर विजय प्राप्त हो।

जन्मदिन की शुभकामनाएं
जन्मदिन की शुभकामनाएं

जन्मदिवसस्य अभिनन्दनानि

अर्थात्-  जन्मदिन की बधाईयाँ।

सुदिनम् सुदिना जन्मदिनं तव।

भवतु मङ्गलं जन्मदिनम्,

चिरंजीव कुरु कीर्तिवर्धनम्।

चिरंजीव कुरु पुण्यावर्धनम्,
विजयी भवतु सर्वत्र सर्वदा।

जगति भवतु तव यशगानम्।

अर्थात् – आपको जन्मदिन पर एक शानदार दिन की शुभकामनाएं।
आप लंबे समय के लिए एक अच्छी प्रसिद्धि के साथ कामना करते हैं
और चाहते हैं कि आप लंबे समय तक अपने अच्छे कर्मों के साथ रहें।
आप हमेशा सर्वत्र विजय को प्राप्त करें।
आपका इश संसार में हमेशा यशगान हो।

प्रार्थयामहे भव शतायु: ईश्वर सदा त्वाम् च रक्षतु,
पुण्य कर्मणा कीर्तिमार्जय जीवनम् तव भवतु सार्थकम्  !

अर्थात्-  भगवान हमेशा आपकी रक्षा करें।
सामाजिक उपयोगिता कार्यों से प्रसिद्धि प्राप्त करें।
आपका जीवन सभी के लिए कल्याणकारी हो।
हम सभी आपके लिए प्रार्थना करें।

अवतरणदिवसस्य हार्दिक्यः शुभकामनाः।

जीवेत् शरदः शतम्।

अर्थ- अवतरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं । आप सौ वर्षों तक जीयें।

जीवेत् शरदः शतम्
जीवेत् शरदः शतम्

यह भी पढ़े- संस्कृत में गिनती (संख्याज्ञान)

संस्कृत सीखें के अन्तर्गत इस पाठ में हमने जन्मदिन शुभकामना सन्देश संस्कृत में | Birthday wishes message in sanskrit को जाना। इसका अभ्यास अधिक से अधिक करें। जितना अधिक अभ्यास रहेगा उतने ही शीघ्र संस्कृत सीख सकेगें। 

यह भी पढ़े- संस्कृत सीखें | समय सूचक शब्द संस्कृत में

3 thought on “जन्मदिन की बधाई संस्कृत में | Birthday wishes message in sanskrit”
  1. HOW hypocritical – the messages are in sanskrit, but the pictures contain cakes & candles.
    Cakes & candles are NOT original Indian (Sanatan) culture.
    I PITY your thoughtfulness

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *