बेडरूम वास्तु | नवविवाहित जोड़े के बेडरूम हेतु वास्तु टिप्स :- भारतीय परंपरा के अनुसार गृहस्थ आश्रम सभी आश्रमों में सर्वोत्कृष्ट माना गया है। इस आश्रम में प्रवेश होने के उपरांत नव विवाहित जोड़े में प्यार और रोमांस बना रहे इसके लिए घर के बुजुर्गों माता पिता तथा अपने स्थानीय देवी-देवताओं के आशीर्वाद की परम आवश्यकता रहती है। या यूं कह लें कि उनके आशीर्वाद के बिना नवविवाहित जोड़ा उन्नति प्राप्त नहीं कर पाता। इन सब के आशीर्वाद के साथ साथ कुछ और भी महत्वपूर्ण बातें होती है जिनको हम वास्तु के नाम से जानते हैं।
बेडरूम वास्तु: नवविवाहित जोड़े का कक्ष अर्थात बेडरूम कैसा हो वहां पर किस प्रकार के चित्र, किस प्रकार के रंगों की दिवारें, बेड की दिशा किस ओर हो, विवाहित जोड़ा किस दिशा में सिर करके सोए इत्यादि सब विषयों की चर्चा वास्तु शास्त्र में प्राप्त होती है।
अतः इस लेख में हम नवविवाहित जोड़ा कैसे अपने जीवन में प्यार और रोमांस बनाए रखें। इसके लिए हम निम्नलिखित वास्तु टिप्स का प्रयोग कर सकते हैं-
बेडरूम की दिशा
बेडरूम वास्तु: नवविवाहित जोड़े का बेडरूम घर में किस दिशा में हो यह अपने आप में महत्वपूर्ण है। वास्तु के अनुसार नवविवाहित जोड़े का बेडरूम अर्थात कमरा घर के उत्तर पश्चिम में बनाना उत्तम रहता है इस दिशा को आकर्षण की दिशा माना गया है। यदि इस दिशा में उनका कमरा होता है तो दोनों के बीच में प्यार और रोमांस हमेशा बना रहेगा और उनके संबंध मधुर रहेंगे।
बैडरूम किस दिशा में ना हो- वास्तु शास्त्र के अनुसार नवविवाहित जोड़े का कमरा दक्षिण पूर्व दिशा में कभी भी नहीं होना चाहिए क्योंकि दक्षिण पूर्व दिशा को अग्नि की दिशा कहा गया है। अतः उस दिशा में बेडरूम होने से उनकी सेहत में उतार-चढ़ाव चलता रहेगा और स्वभाव में उदासीनता चिड़चिड़ापन तनाव इत्यादि बना रहेगा।
बैडरूम का रंग कैसा हो
बेडरूम वास्तु: नवविवाहित जोड़े के बैडरूम की दीवारों का रंग हल्का होना चाहिए न कि बहुत अधिक गहरे रंगों का प्रयोग होना चाहिए। क्योंकि बहुत ज्यादा गहरे रंगों से चिड़चिड़ापन तथा तनाव इत्यादि बना रहता है जिससे उनके संबंधों में भी तकरार बनी रहती है। अतः नवविवाहित जोड़े को प्रयास करना चाहिए कि उनके बैडरूम की दीवारों के रंग हल्के तथा पर्दों के रंग गहरे रंग के हो सकते हैं।
बेडरूम में सोने की दिशा
बेडरूम वास्तु: वास्तु शास्त्र के अनुसार नवविवाहित जोड़े को दक्षिण पूर्व दिशा की ओर सोना चाहिए दक्षिण पूर्व दिशा में सोने से ऊर्जा एवं स्फूर्ति का संचार बना रहता है। और वंश वृद्धि की इच्छा पूरी होती है इसके विपरीत उत्तर पूर्व दिशा में या बेडरूम में उत्तर पूर्व की ओर बेड नहीं लगाना चाहिए। उस दिशा की ओर नहीं सुनना चाहिए। वास्तु विज्ञान के अनुसार उत्तर पूर्व दिशा का स्वामी गुरु होता है जो यौन संबंध में उत्साह की कमी लाता है जिससे दांपत्य जीवन में रोमांस की कमी आ जाती है।
बेडरूम के लिए अन्य टिप्स
बेडरूम वास्तु:
- बेडरूम की दक्षिण पश्चिम दिशा को प्रतिदिन सुंदर सुंदर फूलों से जाना चाहिए।
- नवविवाहित जोड़े को चाहिए कि वह अपनी एक फोटो को बड़ी फ्रेम में लगाकर लगाएं इससे दोनों के बीच स्नेह और प्यार बना रहेगा।
- अपने बेडरूम में राधा कृष्ण की एक सुंदर तस्वीर अवश्य लगाएं।
- नवविवाहित जोड़े को चाहिए कि वह अपने कपड़ों से लेकर प्रत्येक वस्तु तक हल्क एवं सुंदर शोख रंगों का प्रयोग करें जैसे रेड, पिंक, येलो, ऑरेंज कलर अधिक से अधिक प्रयोग करने चाहिए।
- अपने बेडरूम में अनावश्यक चीजों का संग्रह ना होने दें ऐसा होने पर दोनों के बीच तनाव तथा संबंधों में खटास आने की संभावना रहती है।
- अपने बेडरूम में अनावश्यक चीजों का संग्रह ना होने दें ऐसा होने पर दोनों के बीच तनाव तथा संबंधों में खटास आने की संभावना रहती है।
यह भी देखें- बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए अपनाएं यह वास्तु टिप्स