कूड़ादान वास्तु | घर की इस दिशा में कूड़ेदान को कभी ना रखें, अन्यथा होगी हानि :- वास्तु शास्त्र आधुनिक समय में एक विज्ञान के रूप में स्वयं सिद्ध है। वास्तु शास्त्र का सीधा संबंध हमारे रहने वाले स्थान अर्थात घर से होता है। वास्तु के नियम अनुसार घर का निर्माण करना और घर में अनुकूल वातावरण के अनुसार घर में उपयोग आने वाली वस्तुओं को उचित स्थान और दिशा में रखना लाभकर सिद्ध हो सकता है। अगर वास्तु के अनुसार हम घर में वस्तुओं को उचित दिशा के अनुसार स्थापित नहीं करते हैं तो वह हमारे लिए हानिकारक हो सकती है। इसी संबंध में घर में सबसे ज्यादा उपयोग एक वस्तु है कूड़ेदान। जिसका प्रयोग सभी लोग अपने घरों में साफ सफाई करो कूड़ा उस में डालने के लिए प्रयोग करते हैं। अतः वास्तु के नियमानुसार कूड़ेदान को उचित दिशा में रखना लाभप्रद रहता है।
कूड़ादान को कहां रखना चाहिए लोग इसके ऊपर विशेष ध्यान नहीं देते हैं जोकि कूड़ादान वास्तु के अनुसार बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है। अगर कूड़ेदान को उसकी दिशा के अनुसार ना रखा जाए तो घर में हमेशा क्लेश तनाव और अशांति बनी रहती है। और यह एक वैज्ञानिक तथ्य भी है की गंदगी जब हमारे सामने रहती है यह हमें दिखती है तो हमारे मन अशांत हो जाता है, और तनावग्रस्त होने लगता है।
कूड़ादान वास्तु
कूड़ादान वास्तु : अपने घर में अगर स्वच्छता ना हो साफ सफाई ना हो तो उसको देखकर मन एकाएक अशांत हो जाता है। हमारी भारतीय संस्कृति में स्वच्छ वातावरण को लेकर बहुत पहले से ही सजग रही है। अनेक शास्त्रीय ग्रंथों में स्वच्छता के विषय में विस्तार पूर्वक चर्चा मिलती है। इसीलिए वास्तु में स्वच्छता को महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। उसी स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए घर में प्रयोग किए जाने वाले कूड़े वाले स्थान को अथवा कूड़ेदान को किस दिशा में रखने से वास्तु दोष नहीं रहता अर्थात वास्तु दोष शांत हो जाता है। इस प्रकार की अनेक बातों को आज हम इस लेख में जान पाएंगे। यह भी पढ़े- बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए अपनाएं यह वास्तु टिप्स
कूड़ेदान की दिशा
कूड़ादान वास्तु : वास्तु शास्त्र के नियमानुसार घर में कूड़ेदान के लिए उपयुक्त दिशा दक्षिण अथवा दक्षिण-पश्चिम दिशा मानी गई है। दक्षिण दिशा को यम का स्वामी माना गया है इसी कारण से दक्षिण दिशा को कूड़ेदान के लिए विशेष रूप से वास्तु शास्त्र में रखा गया है। वास्तुशास्त्र के नियम अनुसार यदि हम कूड़ेदान को दक्षिण अथवा दक्षिण पश्चिम दिशा में रखते हैं तो हमारे मस्तिष्क में व्यर्थ की बातें नहीं आती है और हम अपने काम को ठीक से कर पाते हैं। जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का वहन होता रहता है। अतः घर की साफ सफाई कर कूड़े को कूड़ेदान में डाल कर साथ ही कूड़ेदान को उसकी उचित दिशा अर्थात दक्षिण दिशा में रखें और मानसिक अशांति से बचें।

यह भी देखें- नवविवाहित जोड़े के बेडरूम हेतु वास्तु टिप्स
कूड़ेदान को यहां ना रखें
कूड़ादान वास्तु : बहुत से लोग घर की साफ सफाई तो बहुत अच्छे तरीके से करते हैं परंतु कूड़ेदान को उसकी उचित दिशा में नहीं रखते हैं जिससे घर में अशान्त वातावरण बनता है।
- कूड़ेदान को उत्तर दिशा में कभी न रखें ।
- उत्तर दिशा में कूड़ा धान रखने से धन की हानि होती है।
- उचित दिशा में कुड़ेदान को रखने पर जो धन प्राप्ति के नए नए अवसर आ रहे होते हैं उनको भी गंवा बैठते हैं।
- उत्तर तथा उत्तर-पूर्व दिशा में कूड़ेदान को रखने से आर्थिक समस्या हमेशा बनी रहती है।
- नौकरी ढूंढ रहेल लोगों को नौकरी ढूंढने में समस्या उसमें बाधा आती है।
- कुड़ेदान को वास्तु के नियमानुसार उचित दिशा में न रखने पर परिवार के सदस्यों का अन्य लोगों के साथ संबंध खराब होने लगते हैं। अतः भूल कर भी इन दिशाओं में कूड़ेदान को ना रखें।
यह भी देखें-– तुलसी एक फायदे अनेक
यह भी देखें- सुख शान्ति एवं समृद्धि के लिए अपनाएं ये वास्तु उपाय
Sir, bahut he mahatvapooran jaankaari mil rahi hai aapke posts se.
aapke agley post ka intzaar hai hmey.
अति उत्तम विचार एवं लाभदायक जानकारी